भारत में अब मिलिट्री पुलिस में होगी 20 % महिलाओं की भर्ती

देश की रक्षया में भी अब महिलाओ की भूमिका बढ़ने वाली है। जी हां भारतीय सेना में अब महिला जवानों की भर्ती की जाएगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को महिलाओं को सेना में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में जवानों के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिला जवान होंगी।

सेना की मिलिट्री पुलिस में महिलाओं को भर्ती करने के लिए लंबे समय से बहस चल रही थी। रक्षा मंत्री सीतारमण ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। सीतारमण ने लिखा, ‘पहली बार कार्मिक निचले अधिकारी रैंक (पीबीओआर) की भूमिका में महिलाओं को शामिल किया जाएगा। जिन भूमिकाओं के लिए महिलाओं को शामिल किया जाएगा, उनमें दुष्कर्म, छेड़छाड़ और चोरी जैसे अपराधों की जांच, भीड़ पर नियंत्रण करने जैसे क्षेत्र शामिल हैं।’

बताते चलें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने हाल में कहा था कि सेना की मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए साल के अंत तक भर्ती शुरू हो सकती है। साथ ही आर्मी चीफ ने कहा था कि सेना में महिलाएं कानून, मेडिकल, सिग्नल, इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्रों में पहले से ही है। लेकिन, मिलिट्री पुलिस में भी महिला जवान होनी चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com