मुस्लिम होने के बावजूद भी हिंदू संस्कृति के हैं बहुत बड़े दीवाने... ओबामा

मुस्लिम होने के बावजूद भी हिंदू संस्कृति के हैं बहुत बड़े दीवाने… ओबामा

New Delhi: अमेरिका के राष्ट्रपति बन कर इतिहास रचने वाले बराक ओबामा 4 अगस्त को 56 साल के हो गए हैं। अमेरिका में रहने वालों को भी शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि राष्ट्रपति के रुप में उन्हें कोहिनूर मिला है। आज के वक्त में ओबामा भले ही राष्ट्रपति पद पर नहीं हैं लेकिन लोगों के दिलों में आज भी ओबामा ही बसते हैं।मुस्लिम होने के बावजूद भी हिंदू संस्कृति के हैं बहुत बड़े दीवाने... ओबामाअभी-अभी: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान गरीब लड़कियों को शादी के लिए देगे 35 हजार रुपये और…

4 अगस्त 1961 को जन्में ओबामा का आज जन्मदिवस है। तो चलिए आज हम आपको बराक हुसैन ओबामा के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे जिसे पढ़कर एक बार फिर से आप उनके दीवाने हो जाएंगे।

 

ओबामा का  जन्म 4 अगस्त 1961  को हवाई के होनोलूलू शहर में केपिओलानी मेडिकल सेंटर में हुआ था। ओबामा के पिता का नाम बराक ओबामा सीनियर है। वो केन्या के रहने वाले थे, जबकि मां अन्न दुन्हम श्वेत अमेरिकन महिला थीं। ओबामा जब दो साल के थे, तभी दोनों का तलाक हो गया था।

 

 साल 2009 में ओबामा को शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। हमेशा अपने साथ गुडलक और मडोना का छोटा स्टैचू रखने वाले ओबामा ने एक एल्बम में अपनी आवाज देने के लिए ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता है। वो फैंटेसी नॉवेल हैरी पॉटर के भी शौकीन हैं और उन्होंने इसकी सभी सीरीज पढ़ी हैं।

 

दरअसल, राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले नवंबर 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपने सरकारी मेहमान के रूप में आमंत्रित किया और उनके सम्मान में पहला डिनर कराया। इसके एक साल बाद ही वह अपने पहले कार्यकाल के दौरान भारत आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए। 

 

ओबामा ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं जो भारत आकर यहां की संस्कृति से  इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अमेरिका जाकर पूरे व्हाइट हाउस को दिया से जगमगा दिया। ओबामा एक ऐसी शख्सियत है जिस जिनके बारे में जितनी बातें कही जाए वो कम है, लेकिन फिर भी हम आपको ओबामा की वो बाते बता रहे हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए। 

 

1- ओबामा का पहला नाम, बराक है जिसका अर्थ है “BLESSED”। 

2. ओबामा के बचपन का नाम Barry (बैरी) है।

3.बराक ओबामा को आइसक्रीम बिल्कुल पसंद नहीं है। ये  उस वक्त की बात है जब उन्होंने Baskin-Robbins में काम किया   था। 

4. एक इलिनोइस राज्य सीनेटर के रूप में, उन्होंने पुलिस को राजधानी अपराध मामलों में पूछताछ के लिए वीडियो की आवश्यकता के लिए एक बिल पास किया। इलिनोइस ऐसा करने वाला पहला राज्य था।

 

5 केन्या के लेक विक्टोरिया के पास एक स्कूल का नाम बदलकर सीनेटर बराक ओबामा सेकेंडरी स्कूल का रख दिया गया।

6. ओबामा को शब्दों का खेल यानी Scrabble बेहद पसंद है। 

7. ओबामा और मिशेल ने जून 2005 में शिकागो की साउथ साइड पर एक 1.65 मिलियन डॉलर में एक आलीशान बंगला खरीदा था। 

8. ओबामा मार्टिन लूथर किंग जूनियर और मोहनदास गांधी  से बेहद प्रभावित थे।

9. आपको जानकर हैरानी होगी कि मुसलमान होने के बावजूद ओबामा हनुमान जी के बड़े भक्त हैं वे आज भी पॉकेट में हनुमान जी की मूर्ति लेकर घूमते हैं। 

10.   बेमिसाल शख्सियत और दिलों पर राज करने वाले नेता हैं ओबामा, आज भी कम नहीं हुई इनकी पॉपुलेरिटी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com