बीते सीजन की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी (6.75 करोड़) रहे पीयूष चावला को चेन्नई ने रिलिज किया था। इस लेग स्पिनर का बेस प्राइस 50 लाख था। मुंबई और दिल्ली के बीच टक्कर थी। अंत में 2 करोड़ 40 लाख में रोहित शर्मा की ही टीम ने बाजी मारी।
आरसीबी से रिलिज किए गए उमेश यादव को इस बार दिल्ली ने उनके बेस प्राइस में लिया। डेढ़ करोड़ का बेस प्राइस रखने वाले नाथन कोल्टर नाइल दोबारा मुंबई इंडियंस में गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
