भारतीय एंबेसडर की मां को नाती ने पीटा, संपत्ति विवाद का मामला

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में एक मार्मिक घटनाक्रम हुआ है। दरअसल अमेरिका में भारतीय एंबेसेडर नवतेज सरना की बुजुर्ग मां को उनकी ही नाती ने कथित तौर पर पीट दिया। पिटाई इतनी अधिक की गई कि 86 वर्ष की बुजुर्ग महिला सुरजीत सरना को गंभीर चोटें आई हैं। अब उन्हें मैक्स चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा है।भारतीय एंबेसडर की मां को नाती ने पीटा, संपत्ति विवाद का मामला

सुरजीत सरना ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि नाती करन देव चोपड़ा 30 वर्ष ने उनका सिर दीवार से दे मारा और गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयत्न किया। करन देव चोपड़ा पर कथित तौर पर हमला करने के दौरान हत्या की बात कहने का आरोप लगाया गया है। करण देव चोपड़ा उन्हें धमकी दे रहा था कि वह उनकी हत्या कर देगा।

अभी अभी: खतरे में आई योगी सरकार, भगवा धारियों ने फूंक दिया पूरा स्टेशन: मचा हडकंप

सारा मामला प्राॅपर्टी विवाद का बताया जा रहा है। दरअसल करन को लेकर आरोप लगाए गए हें कि आरोपी करन नानी सुरजीत पर दबाव बना रहा है कि वह पोतों को संपत्ती से बेदखल कर दे और संपत्ती को अपने नाम कर दे। करन की शादी जनवरी माह में हुई थी और वह अपनी पत्नी के लिए एक फ्लोर की मांग कर रहा था। जब वह नानी को पीट रहा था तो उसकी पत्नी ने उसे ऐसा करने से नहीं रोका। नानी के सिर, आंख और अन्य स्थानों पर चोट पहुंची है उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com