चंद्रपुर नगर निगम में महापौर पद पाने की कगार पर खड़ी कांग्रेस को मंगलवार को उस समय झटका लगा जब भाजपा की पार्षद संगीता खांडेकर शिवसेना (यूबीटी) के समर्थन से इस पद पर निर्वाचित हो गईं। शिवसेना (यूबीटी) के पार्षद प्रशांत दानव उप महापौर चुने गए।
महापौर पद के लिए शिवसेना (यूबीटी) की मनस्वी संदीप गिरहे, कांग्रेस की संगीता मंगल भोयर, संगीता गोपालकृष्ण अमृतकर, सुनंदा दिलीप धोबे और वैशाली अजय महादुले के साथ-साथ भाजपा की संगीता राजेंद्र खांडेकर और सारिका सचिन संदुरकर ने नामांकन दाखिल किया।
भाजपा के खांडेकर ने शिवसेना (यूबीटी) के समर्थन से मेयर पद हासिल करने के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक वोट से हरा दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया और इसके लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी, एआइएमआइएम और वंचित बहुजन अघाड़ी को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने मुंबई में कहा कि चंद्रपुर महापौर चुनाव में भाजपा को 32 वोट और कांग्रेस को 31 वोट मिले। शिवसेना (यूबीटी) महाविकास आघाड़ी और आइएनडीआइए में सहयोगी है। अपने छह पार्षदों के साथ शिवसेना (यूबीटी) से कांग्रेस का समर्थन करने की उम्मीद थी। लेकिन पार्टी ने भाजपा का साथ देना चुना। इस घटनाक्रम का राज्य पर असर पड़ेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal