भाजपा: चार साल के कार्यकाल का फीडबैक लेगी

भाजपा उत्तर जिला कार्यसमिति की गुरुवार को की हुई बैठक में चुनावी तैयारी का मुद्दा छाया रहा। 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। तय हुआ है कि पार्टी 14 मई तक विशेष संपर्क अभियान चलाएगी और जनता से सरकार के कार्यकाल और अपेक्षाओं का फीडबैक लेगी। 

परेड स्थित धर्मशाला में हुई कार्यसमिति के मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के बीच भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास मजबूत हुआ है। यही वजह है घबराकर विपक्ष एकजुट हो गया है। उत्तर जिला प्रभारी पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता देवतुल्य है। उनको अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पार्टी हित में जुटे रहना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी उपलब्धियां गिनाएगी। इसके लिए शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 मई से 14 जून तक संपर्क अभियान चलाकर प्रबुद्ध वर्ग के मन की बात जानी जाएगी। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने पढ़ा, अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया। संचालन जिला महामंत्री सत्येंद्रनाथ पांडेय ने किया। जिला महामंत्री सुनील बजाज, पूनम कपूर, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, रंजीता पाठक, संतोष शुक्ला, शोभा श्रीवास्तव, वीरेश त्रिपाठी, कमल तिवारी, मुकेश भाटिया,आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रभाकांत पांडेय आदि थे।

भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कल : केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल 26 मई को पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। फजलगंज स्थित गेस्ट हाउस में उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिला इकाई का संयुक्त सम्मेलन शाम 4.30 बजे से होगा। इसमें प्राध्यापक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, साहित्यकार, कलाकार, इंजीनियर आदि आमंत्रित किए गए हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने बताया कि प्रबुद्धजनों से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था पर विचार-विमर्श कर सुझाव भी लिए जाएंगे। सम्मेलन के संयोजक प्रो. अनिल मिश्रा बनाए गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com