भागलपुर-खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम नीतीश कुमार पहुंचे नवगछिया

भागलपुर-खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम नीतीश कुमार नवगछिया पहुंचे। यहां वे जिस बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे थे, वहां एक बच्चे को कैंप में करंट लग  गया। इसके बाद कैंप में हड़कंप मच गया। अधिकारी से लेकर कई जिम्मेदार बच्चे के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बच्चे को जैसे ही करंट लगा, वो मूर्छित होकर गिर पड़ा।

मामला लालजी उच्च विद्यालय में चल रहा शिविर का है। यहां प्रिया मकनपुर के एक बच्चे को स्पर्शघात होने से मौत हो गई। बच्चा की पहचान संत नगर के करण कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल, बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि बच्चा कैंप से भोजन कर जैसे ही बाहर निकला वो पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। कैंप में लोहे के पोल में जेनेरेटर का करंट उतर आया था। मौके पर आनन-फानन में एंबुलेंस भेजी गई। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर डीएम और अन्य अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली।

गौरलतब हो कि सीएम नीतीश कुमार नवगछिया के दो राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे। यहां हाई स्कूल पकरा नवगछिया में बाढ़ राहत शिविर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मकनपुर गांव गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है, जहां सीएम नीतीश कुमार ने जायजा लिया।

सीएम नीतीश के दौरे के दौरान हुए इस हादसे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं बाढ़ पीड़ितों में डर भी व्याप्त हो गया। हर कोई पोल कैंप के पोल से दूर हो गया। अब यहां ये सवाल उठता है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही हुई कैसे? पोल में करंट कैसे उतर आया। इसकी चपेट में बच्चे के साथ अन्य लोग भी आ सकते थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com