जंग से ऊर्जा बाजार में मचा हाहाकार, तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित; महंगाई बढ़ने की चेतावनी

युद्ध के कारण क्षेत्र की कई प्रमुख ऊर्जा परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। सऊदी अरब ने अपनी रास तनुरा रिफाइनरी का संचालन रोक दिया है और उत्पादन में कटौती की है। वहीं अबू धाबी नेशनल आयल कंपनी को ड्रोन हमले के बाद अपनी विशाल रुवैस रिफाइनरी बंद करनी पड़ी।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झकझोर दिया है। संघर्ष के कारण तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित हो गई है और कई देशों को उत्पादन रोकना या घटाना पड़ा है। दुनिया की सबसे अहम तेल आपूर्ति लाइन माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

दुनिया की बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द नहीं खुला तो वैश्विक तेल बाजार को विनाशकारी परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

उत्पादन पर बड़ा असर
युद्ध के कारण क्षेत्र की कई प्रमुख ऊर्जा परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। सऊदी अरब ने अपनी रास तनुरा रिफाइनरी का संचालन रोक दिया है और उत्पादन में कटौती की है। वहीं अबू धाबी नेशनल आयल कंपनी को ड्रोन हमले के बाद अपनी विशाल रुवैस रिफाइनरी बंद करनी पड़ी।

कुवैत ने उत्पादन घटाते हुए ‘फोर्स मेज्योर’ घोषित कर दिया है, जबकि इराक के दक्षिणी तेल क्षेत्रों में उत्पादन 43 लाख बैरल प्रतिदिन से घटकर करीब 13 लाख बैरल रह गया है। कई तेल कंपनियों ने फोर्स मेज्योर घोषित किया है।

समुद्री परिवहन पर खतरा
होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास कई जहाजों पर हमले हो चुके हैं और अधिकांश टैंकरों ने इस मार्ग से गुजरना बंद कर दिया है। कई समुद्री बीमा कंपनियों ने भी क्षेत्र के लिए युद्ध जोखिम बीमा रद कर दिया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना टैंकरों को सुरक्षा दे सकती है, लेकिन हमलों के खतरे के कारण अभी तक नौसेना ने ऐसे अनुरोध स्वीकार नहीं किए हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हुआ तो महंगाई बढ़ने की चेतावनी
इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होता है तो दुनिया में खाद्य कीमतें और जीवन-यापन की लागत बढ़ सकती है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार यहां से समुद्र के रास्ते होने वाले तेल व्यापार का करीब 25 प्रतिशत गुजरता है, साथ ही एलएनजी व उर्वरक भी भेजे जाते हैं। ऊर्जा व परिवहन लागत जैसे माल ढुलाई, जहाज ईंधन व बीमा बढ़ने से कीमतों पर असर पड़ सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हुआ तो महंगाई बढ़ने की चेतावनी इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होता है तो दुनिया में खाद्य कीमतें और जीवन-यापन की लागत बढ़ सकती है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार यहां से समुद्र के रास्ते होने वाले तेल व्यापार का करीब 25 प्रतिशत गुजरता है, साथ ही एलएनजी व उर्वरक भी भेजे जाते हैं। ऊर्जा व परिवहन लागत जैसे माल ढुलाई, जहाज ईंधन व बीमा बढ़ने से कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com