आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी

एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल सीबीटी 1 एग्जाम की शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है। चूंकि आरआरबी की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी किये जाते हैं ऐसे में उम्मीद है कि आज RRB NTPC Graduate Admit Card Download के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

हॉल टिकट ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आप Login डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
आरआरबी की ओर से प्रवेश पत्र जारी होते ही आवेदनकर्ता केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/ डेट एवं बर्थ) दर्ज करके सब्मिट करना होगा।
अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

SMS एवं Email से भी कर पाएंगे डाउनलोड
रेलवे की ओर से एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा जायेगा। आवेदनकर्ता उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा इन डेट्स में होगी संपन्न
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 तक करवाया जाएगा।

परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। पेपर में सामान्य जागरूकता से 40 प्रश्न, गणित विषय से 30 प्रश्न और रीजनिंग विषय से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए डेढ़ घंटे (90 मिनट) का समय प्रदान किया जायेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com