बोनी कपूर के साथ आखिरी बार इस गाने पर जमकर नाची थीं श्रीदेवी, देखें video...

बोनी कपूर के साथ आखिरी बार इस गाने पर जमकर नाची थीं श्रीदेवी, देखें video…

श्रीदेवी की मौत की खबर पर उनके फैंस का यकीन करना मुश्किल हो रहा है। हर कोई यही कह रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? लोगों की आंखें नम है और वह बेसब्री से सुपरस्टार एक्ट्रेस के पार्थिव शरीर के दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच श्रीदेवी के निधन से कुछ घंटे पहले का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोनी कपूर के साथ जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।बोनी कपूर के साथ आखिरी बार इस गाने पर जमकर नाची थीं श्रीदेवी, देखें video...

यह वीडियो मोहित मारवाह की शादी का है जिसमें श्रीदेवी बॉलीवुड के हिट नंबर पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी वीडियो में कटरीना कैफ पर फिल्माए गए ‘काला चश्मा’ गाने पर जमकर थिरक रही हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि डांस फ्लोर पर श्रीदेवी के साथ बाकी गेस्ट भी थिरकते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच बोनी कपूर भी आ जाते हैं और दोनों एक साथ खूब डांस करते हैं। यह वीडियो श्रीदेवी के उस आखिरी फंक्शन का है जिसमें वह दुनिया से अलविदा कहने से पहले दिखाई दी थीं। 

आपको बता दें, इस फंक्शन के बाद बोनी कपूर और खुशी वापस मुंबई आ गए थे जबकि श्रीदेवी ने कुछ वक्त दुबई में बिताने का फैसला लिया था। हालांकि इस शादी समारोह में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग की वजह से नहीं गई थीं। खबरों की मानें तो श्रीदेवी के निधन से पहले बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने दुबई गए थे जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई। 

देखे विडियो:-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com