घर का हर एक हिस्सा अपना महत्व रखता हैं। मेहमानों का स्वागत बैठक कक्ष में किया जाता हैं जिसे ड्राइंग रूम या लिविंग रूम भी कहा जाता हैं। बाहर से आने वाले लोग बैठक कक्ष से ही आपके व्यक्तित्व के बारे में विचार करते है। इन विचारों से उत्पन्न हुई ऊर्जा का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बैठक कक्ष को वास्तु संगत बनाया जाए ताकि सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे चित्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बैठक कक्ष में लगा घर में शुभता लाई जा सकती है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
– तरह तरह की तरक्की चाहिए तो समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। यह तस्वीर किसी वस्तुशास्त्री से पूछकर ही लगाएं।
– धन चाहिए तो बैठक रूम में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाएं जिससे कि अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इसके अलावा कहीं किसी कोने में धन के ढेर का एक छोटा-सा चित्र भी लगा सकते हैं।
– शांति चाहिए तो गृह कलह या वैचारिक मतभेद से बचने के लिए हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र लगाएं। खुद के ही परिवार के सदस्यों का प्रसन्नचित मुद्रा में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में एक तस्वीर लगाएं।
– घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों के चित्र भी लगा सकते हैं। इससे भी तरक्की और खुशहाली के मार्ग खुलते हैं।
– बैठक रूम में घर के मुखिया की सीट के पीछे हरेभरे सुंदर पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा सकते। ऐसी तस्वीरों से अत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।
– बैठक रूम की पूर्वी दीवार को उगते हुए सूरज, फलों और फूलों की कुछ चित्रों द्वारा सजाया जा सकता है। यह मन में प्रसन्नता और ताजगी देता है।
– यदि आप बैठक रूम में देवी या देवताओं के चित्र लगाना ही चाहते हैं तो पूर्वोत्तर दिशा सर्वोत्तम है। इससे आपके और आने वाले अतिथि के मन में श्रद्धा और आस्था का भाव जागृत रहता है।
– पारिवारिक सुख और शांति हेतु आप बैठकर रूप में घोसले में अपने बच्चों के साथ बैठी चिड़िया का चित्र भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता देगा।
– आसमान में उड़ते हुए पक्षियों का चित्र लगाने से भी शांति और खुशी के साथ ही समृद्धि का अहसास होता है, परंतु यह चित्र किसी वास्तु शास्त्री से पूछकर लगाएं।
– यदि आप किसी चित्रकार की पेंटिंग लगाना चाहते हो तो ऐसी पेंटिंग लगाएं जो सुंदर हो और सभी को समझ में आने वाली हो साथ ही जिसमें कई तरह के रंभ भरे हों।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal