बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका, देखें मालती और प्रियंका का वीडियो..

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मां- बेटी की ये क्यूट जोड़ी वॉक पर निकली हुई है। इस बीच बेटी ने कुछ ऐसा किया कि एक्ट्रेस इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका

दरअसल, बेटी को लेकर पार्क में घूमने निकली थीं। जहां से प्रियंका ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मालती स्ट्रॉलर में लेटी हुई हैं तो प्रियंका उन्हें घुमाते हुए नजर आ रही हैं। इस बीच मालती एक्साइटमेंट में खिलखिला कर हंस रही हैं।

हंसने पर मजबूर हुईं प्रियंका

मालती स्ट्रॉलर के अंदर खुशी से पैर पटक कर हंसते हुए दिख रही हैं। बेटी को इस तरह हंसते हुए देखकर प्रियंका भी खुद को रोक नहीं पाई और हंसने लगीं और इस क्यूट मोमेंट का वीडियो भी शेयर किया।

देखें मालती और प्रियंका का वीडियो

हालांकि, विडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मालती का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन पहली बार बेटी की आवाज जरूर सुनाई। पोस्ट के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “सेंट्रल पार्क में हमारी वॉक मुझे बेहद पसंद है।” यहां देखें वीडियो

मेट गाला में बटोरी सुर्खियां

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में का हिस्सी बनी थीं। जहां उन्होंने रेड कारपेट पर अपने लुक के लिए खूब चर्चा भी बटोरी। एक्ट्रेस की ड्रेस से ज्यादा उनके हीरो से जड़े हार ने सबका ध्यान खींचा था। मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री की। इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं और बला की खूबसूरत लगी।

करोड़ों के हीरे से सजा हार

मेट गाला में के नेकलेस की बात करें तो उनके नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड जड़ा हुआ था। एक्ट्रेस के इस हार को Bulgari ने डिजाइन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 204 करोड़ रुपये है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com