सामग्री बेकन रैप्ड ब्रैड स्टिक्स
- बेकन रैशर १६-२०
- ब्रेड स्टिक्स ८
- कुटी हुई कालीमिर्च १/२(आधा) छोटा चम्मच
- कुटी हुई लाल मिर्च १/४(एक चौथ छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- लहसुन कटे हुये३ कलियाँ
- पारमेज़ान चीज़ घिसा हुआ१ कप

विधि
ओवन को 200 डिग्री सैंटिग्रेड (सेल्सियस) तापमान पर गरम करें। कालीमिर्च, लाल मिर्च, नमक और मोटा मोटा कटा हुआ लहसुन को कूट लें।
बाउल में रखें और पारमेज़ान चीज़ डालकर मिला लें। एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकोन शीट रखें।
ब्रैड स्टिक्स पर बेकन रैशर्ज़ कस के लपेट लें।
फिर इन्हें बेकिंग ट्रे पर रखें और गरम ओवन में बारह से पन्र्िह मिनिट बेक करें ताकि बेकन अच्छी तरह से ब्राउन हो जाये।
ओवन से निकालें और तुरंत स्पाइस्ड चीज़ में रोल करें। गरमागरम बेकन रैप्ड ब्रैड स्टिक्स सर्व करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal