बिहार में आज सुबह दो विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई तो वहीं 19 लोग घायल हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना गया जिले के आमस की जीटी रोड बिशनपुर के समीप की है, जहां तेज रफ्तार एक ट्रक ने दो ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 7 लोगों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना आज सुबह 7:00 बजे आमस हाईवे पर घटी है। गया के आमस सडक दुर्घटना में सात लोग के मरने की पुष्टि एस एसपी राजीव मिश्रा ने की। सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घायलों का इलाज जारी है। मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
मृतकों की सूची
1.कैलाश भूईंयां-30वर्ष
2. चमारी भूईंयां- 18वर्ष
3. रामध्यान भूईंयां- 30 वर्ष
4. विकास- 15-वर्ष
5. विपिन-08 वर्ष
6.विक्रम-10वर्ष
7.चंदारिक भूईंयां-50 वर्ष
.jpg)
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में अबतक कुल 7 लोगों की मौत की जानकारी अबतक मिली है। मृतकों का शव पीएचसी में लाया गया है, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी 15 लोग पहुंचे हैं। ज्यादातर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयप्रकाश नारायण अस्पताल,गया रेफर किया गया है। रेफर मरीजों में कईयों की हालत चिंताजनक व नाजुक बताई गई है।
दूसरी तरफ, मेडिकल अस्पताल में शव के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक कल रात में एक तिलक समारोह में शामिल लोग ऑटोरिक्शा से बालूगंज से अपने गांव आमस रागनियां लौट रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक ने दोनों ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।
लखीसराय में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
लखीसराय जिले के मैदनीचौकी के अवगिल गांव में भी आज सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बारे में बताया जाता है कि कार और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal