बिहार में एक रात में तीन विवाहिताओं की दहेज के लोभियो ने ली जान

बिहार में एक रात में तीन विवाहिताएं दहेज पर बलि चढ़ा दी गईं। मोतिहारी में एक विवाहिता दहेज के दावन की शिकार बन गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट में 5 लाख रुपये दहेज में  नहीं देने पर विवाहिता प्रियंका कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। ससुरालवाले  उसके शव को मिशन चौक पर कार में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि   बहन की शादी 15 दिसंबर 2020 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट निवासी विवेक कुमार से की गई थी। शादी के बाद दहेज केलिए उसे प्रताड़ित किया जाता है।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने पहले उसका हाथ बांध दिया, फिर गला दबा दी। जब उन लोगों को शव मिला था तो हाथ बंधा हुआ था। उसका मायका घोड़ासहन के गुलरिया गांव में है।

उधर, वैशाली जिले में भी अलग-अलग प्रखंडों से दो विवाहिताओं की जलकर मौत की घटनाएं सामने आईं हैं। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पहली घटना महुआ के कन्हौली में हुई। यहां विवाहिता की जलाकर हत्या के आरोप ससुराल वालों ने लगाया। पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही उमड़ी भीड़। जिले की दूसरी घटना देसरी प्रखंड की है। देसरी प्रखंड क्षेत्र के मधौल में विवाहिता की जली हुई अवस्था में लाश को चांदपुरा ओपी की पुलिस ने किया बरामद। मृतका हरिशंकर सिंह की 22 वर्षीय पत्नी कोमल सिंह थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com