बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

पटना, बिहार में पछुआ हवा से ठंड के प्रभाव के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर पडऩे वाला है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना समेत पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अधिकांश भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन, बिजली चमकने व मध्यम स्तर के बारिश के आसार है। वहीं 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण पूर्व हिस्से नालंदा, नवादा, लखीसराय में ओला गिरने एवं जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और बांका जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 

इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी की मानें तो चार फरवरी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव लगातार बना हुआ है, जो सतह से 1.5 किमी उपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। प्रदेश के एक या दो जगहों पर घने स्तर का कोहरा देखने को मिला।

जम्मू से कम रहा बेगूसराय का न्यूनतम पारा

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू शहर से बेगूसराय का न्यूनतम पारा कम रहा। 7.8 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहने के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आने के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के कारण 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री पारे की वृद्धि दर्ज की गई। गया के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। 

पटना – 8.8 डिग्री गया – 9.7 डिग्री छपरा – 8.9 डिग्री दरभंगा – 9.0 डिग्री मोतिहारी – 8.5 डिग्री शेखपुरा – 9.0 डिग्री गोपालगंज – 8.0 डिग्री अररिया – 8.0 डिग्री औरंगाबाद – 9.6 डिग्री बेगूसराय – 7.8 डिग्री खगडिय़ा – 9.1 डिग्री बांका – 8.2 डिग्री हरनौत – 8.4 डिग्री जिरादेई – 9.0 डिग्री अगवानपुर (सहरसा) – 8.1 डिग्री (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com