बिना पूछे 19 साल की एक्ट्रेस के साथ किया रेप के सीन का शूट

क्रिस इवांस और जेसिका चास्टेन जैसे कई एक्टर्स ‘लास्ट टैंगो इन पेरिस’ के निर्देशक पर भड़के हुए हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में इस फिल्म के डायरेक्टर बर्नार्डो बर्तोलुसी ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया रेप सीन लीड एक्ट्रेस s_1480924741मारिया श्नीडर से बिना सहमति लिए फिल्माया गया था। आपको बता दें कि 2013 में लिए गए फिल्म के डायरेक्टर के इंटरव्यू का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
हॉलीवुड से मिली रिपोर्ट के अनुसार बर्तोलुसी ने इस बात पर सहमति दी है कि फिल्म की हीरोइन श्नीडर को इस सीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मारिया श्नीडर की 3 फरवरी 2011 को मौत हो गई थी। आपको बता दें कि मारिया को पता नहीं था कि उन्हें मार्लोन ब्रैंडो के साथ रेप सीन शूट करना है। 
बर्तोलुसी वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि वो मारिया के साथ थोड़े डरावने पेश आए क्योंकि उन्होंने उसे नहीं बताया कि क्या हो रहा है। इसकी वजह ये थी कि वो मारिया का रिएक्शन एक लड़की की तरह चाहते थे ना कि एक एक्ट्रेस के तौर पर। खबर है कि कई सेलिब्रिटिज ने इस मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया है। सभी ट्विटर पर इस स्वीकारनामे के खिलाफ ट्विट कर रहे हैं।
वहीं चास्टेन ने कहा है कि जिन लोगों को भी यह फिल्म पसंद आई, उन सभी ने एक 19 साल की लड़की को 48 साल के आदमी द्वारा रेप करते हुए देखा है। इस हमले की प्लानिंग डायरेक्टर ने खुद की थी। उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। वहीं इवांस ने कहा है कि बर्तोलुसी और ब्रैंडो को जेल में होना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि वो इस फिल्म को कभी नहीं देखेंगे। 
‘लास्ट टैंगों इन पेरिस’ फिल्म को क्रिटिकली काफी सराहा गया था लेकिन जल्द ही यह समाजिक विवाद का कारण बन गई। फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ रिलीज के बाद अश्लीलता दिखाने की वजह से इटली में ट्रायल चलाया गया। फिल्म की कॉपी को बर्बाद कर दिया गया। बर्तोलुसी को चार महीने की जेल हुई और पांच सालों के लिए उनके नागरिक अधिकार छीन लिए गए। आपको बता दें कि फिल्म के लिए ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर का जबकि बर्तोलुसी को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था।
 
 
 
 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com