बिग ब्रेकिंग: राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरत हुई तो अब केंद्र सरकार के खिलाफ भी आंदोलन...

बिग ब्रेकिंग: राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरत हुई तो अब केंद्र सरकार के खिलाफ भी आंदोलन…

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है। केंद्र सरकार का रोड़ा भी बर्दाश्त नहीं है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। यह स्पष्ट है कि विहिप भाजपा का अंग नहीं है। हमें उनकी राजनीतिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।बिग ब्रेकिंग: राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरत हुई तो अब केंद्र सरकार के खिलाफ भी आंदोलन...योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति जानकर उड़ जायेगे आपके होश, रिवाल्वर और राइफल की भी…

श्री वर्मा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के सिलसिले में जिले के प्रवास पर पहुंचे श्री वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में देश से जुड़े तीन अहम विषयों पर खुलकर चर्चा होगी। जनसंख्या असंतुलन के अलावा आंतरिक सुरक्षा और राम जन्म भूमि में भव्य मंदिर निर्माण।

 

उन्होंने दो टूक कहा कि जनसंख्या असंतुलन को स्थिर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो जनसंख्या का आंकड़ा भयावह है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए। इसे लागू भी किया गया था।

अफसोस की बात ये कि देश के एक वर्ग विशेष ने समान कानून की व्यवस्था को सिरे से नकार दिया। वोट बैंक की खातिर केंद्र सरकार इसे लागू ही नहीं करा पाई। एक वर्ष बाद भी समान कानून की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।

 

 उन्होंने बताया कि बीते महीने हरिद्वार में विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा ।

यह पूछे जाने पर प्रदेश में हो या फिर देश में जब-जब चुनाव की तिथि नजदीक आती है विहिप राम मंदिर मुद्दा को प्रभावी ढंग से उठाने की कोशिश करते दिखाई देती है। चुनाव के समय ही क्यों मंदिर निर्माण की बात सामने आती है।

चुनावी मुद्दा की बात से इनकार करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है। केंद्र सरकार ने हमारी जमीन अधिग्रहित कर ली है। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने केंद्र से साफ कहा है कि मंदिर निर्माण की दिशा में जो भी कानूनी अड़चन है उसे दूर कर कानून बनाए व मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com