बादल के जन्मदिन पर शिअद कर रहा चुनाव प्रचार का शंखनाद

08_12_2016-8mogaशंखनाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर शिअद ने मोगा में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

जेएनएन, मोगा। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर मोगा के किल्ली चाहलां में रैली का आयोजन कर शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। सुबह पड़ी घनी धुंध के बावजूद रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे हैैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कुछ ही देर में मंच पर पहुंच रहे हैैं। रैली की थीम ‘पानी बचाओ पंजाब बचाओ’ है।

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे विभिन्न संगठनों-यूनियनों द्वारा रैली में बाधा पहुंचाने की धमकी को देखते हुए रैली वाले स्थान का सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा किया गया है। 80 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षाकर्मी नजर रखे हुए हैैं। गत दिवस पुलिस ने शहर के कुछ होटलों, रेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में रुके लोगों का ब्योरा भी एकत्र किया था। रैली के दौरान किसी निजी व्यक्ति को कोई हथियार रखने की अनुमति नहीं दी गई है।

मोगा व आसपास के जिलों से सरबत खालसा से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। किस-किस को हिरासत में लिया गया है, यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने नहीं दी। एसएसपी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि सरबत खालसा से जुड़े लोगों ने धमकी दी थी कि रैली को प्रभावित करेंगे।

बता दें, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गत दिवस ही रैली के लिए कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के घर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जत्थेदार तोता सिंह के गांव दून्नेके स्थित निवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर किए गए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com