New Delhi: बाढ़ से बिहार की तबाही देखने के बाद PM MODI ने 26 अगस्त को एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि बिहार में सर्वे के दौरान बिहार के लोगों का हाल देखकर पीएम मोदी 500 करोड़ रुपए की मदद करेंगे।
अभी-अभी: पुलवामा में हुआ आतंकी हमला, पुलिस का एक जवान शहीद, सात जवान भी जख्मी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहाल बिहार का हाल जानने के लिए शनिवार को नीतीश कुमार के साथ बिहार पहुंचे। उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। सर्वे के दौरान मोदी ने 500 करोड़ रुपए की तत्काल मदद का ऐलान किया।
इतना ही नहीं बिहार के लोगों को पीएम मोदी ने ये आश्वसन दिया है कि मदद के लिए हर मुमकिन कोशिशें की जाएंगे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक लोगों का कहना है कि बिहार में करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ो की संख्या में सड़कें टूटी हैं, ऐसे में 500 करोड़ की रकम बेहद कम है।
बिहार ने 2008 के बाद इस साल भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेली है। भयानक त्रासदी में पीएम मोदी ने बिहार के लिए इतनी कम राशि देकर वहां से चलते बने। भीषण बाढ़ के चलते अभी तक चार सौ लोगों की जान चली गई है।
अलग अलग जिलों में हजारों हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बाद हो चुकी है।लोग बाढ़ के चलते अपने घर को छोड़कर दूसरी जगह रहने पर मजबूर हो गए हैं। करीब 18 जिलों के करोड़ों लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं।
पीएम मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उनका स्वागत किया। पूर्णिया के एक अधिकारी ने बताया कि चूनापुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करने निकल गए।
उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा कई अधिकारी भी हैं। बिहार में बाढ़ से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी के इस दौरे के बाद बिहार को इस आपदा से निपटने के लिए भरसक कोशिश की जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal