आज भगवान कृष्ण को समर्पित फुलैरा दूज का त्यौंहार हैं। आज से मथुरा, ब्रज और वृन्दावन के कुछ मनिरों में फूलों की होली खेली जाती हैं। आज के दिन सभी भक्तगण कृष्ण को प्रसाद चढाते हैं और फूलों की होली का आनंद उठाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ‘माखन मिश्री प्रसाद’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे कृष्ण भगवान को अपने हाथों से भोग लगाएं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री
दही एक किलो
मिश्री 1 पाव
10 पत्ते तुलसी के
बर्फ के टुकड़े
माखन मिश्री प्रसाद बनाने के लिए सबसे जरूरी है शुद्ध दही। ऐसे में बेहतर है आप घर पर ही शुद्ध दही जमा लें। दही जमाने के लिए दूध को हल्का गर्म कर उसमें चौथाई चम्मच जामन (दही) डाल दें। रात भर इसे इसी तरह ढंक कर फ्रिज से बाहर ही रख दें। सुबह तक दही अपने आप जम जाएगा।
जमे हुए दही को 2 से 3 घंटे तक फ्रिज में रख दें। अब इस दही को मिक्सी में डालकर ऊपर से बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर चला लें। इससे मक्खन और मट्ठा अलग अलग हो जाएगा।
अब चम्मच की सहायता से मक्खन को निकालकर इसमें तुलसी एक पत्ते तोड़कर और मिश्री अच्छे से मिला लें।
लीजिए तैयार हो चुका है आपका माखन मिश्री प्रसाद (मिष्टी प्रसाद)।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal