बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन ने अपना लुक बदल लिया है। अजय देवगन आजकल तो अपनी फिल्म “भुज द प्राइड ऑफ इंडिया” को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही अजय अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन मनाते हुए नजर आए थे और उस दौरान उनका लुक बदला हुआ नजर आया था। उस दौरान वह सफेद दाढ़ी और लंबे बालों में नजर आए थे और इस तरह एक्टर को पहचानना काफी मुश्किल था।

वैसे अब इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में वह बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके इस लुक ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अब सभी जानना चाहते हैं कि आखिर अजय करना क्या चाह रहे हैं ? आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवगन की तस्वीर शेयर कर उन्हें टैग की है।
इस फोटो के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- “डेडली अजय देवगन का डेडली लुक”। वैसे वाकई में अजय का यह लुक कातिलाना है और इसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो यह लुक उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘Thank God’ के लिए रखा है। जी दरअसल अजय ने कई लुक्स को ट्राई किया और उसके बाद इस लुक को फाइनल किया गया है। वैसे एक्टर की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं। इसी के साथ ही वे RRR में भी दिखाई देंगे। वहीं वह मेडे में भी दिखाई देंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal