बी-टाउन के गलियारों में पिछले कुछ समय से प्रभास और कृति सेनन के अफेयर की खबरें चल रही हैं। हाल ही में वरुण धवन ने इन खबरों को और हवा दे दी जब उन्होंने इशारों इशारों में उनके रिलेशनशिप का हिंट दिया। एक रियलिटी शो में पहुंचे वरुण धवन ने कृति सेनन को लेकर कहा कि मुंबई से बाहर कोई है जिसके दिल में वो हैं। वो अभी दीपिका के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। फैन्स को अंदाजा लगाते हुए मुश्किल नहीं हुई कि वरुण किसकी बात कर रहे हैं। प्रभास और दीपिका फिल्म ‘प्रोजेक्ट के‘ में काम कर रहे हैं। इस बीच अब बताया जा रहा है कि जल्द ही लवबर्ड सगाई करने वाला है।

सेट पर प्रभास ने किया था प्रपोज
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास ने ‘आदिपुरुष‘ के सेट पर कृति सेनन को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और उन्हें हां कह दिया। दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते से बेहद खुश हैं। प्रभास और कृति अपने रिश्ते को एक स्टेप और आगे ले जाना चाहते हैं। ‘आदिपुरुष‘ की रिलीज के बाद वो जल्द ही सगाई कर लेंगे।
करण के शो में हुआ खुलासा
कृति सेनन के डेटिंग की अफवाहें तब फैली जब वह करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7‘ में पहुंचीं। शो के एक सेगमेंट में कृति ने तुरंत प्रभास को फोन मिलाया था जहां उन्होंने Hey Karan it’s me कहा। इसके अलावा एक टीवी इंटरव्यू में कृति ने कहा था कि वो प्रभास से शादी करना चाहेंगी। अभी तक प्रभास और कृति ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का ऐलान नहीं किया है। फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
प्रभास और कृति पहली बार ‘आदिपुरुष‘ में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ओम राउत हैं। ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज हो चुका है जिसके बाद इसकी जमकर आलोचना हुई। वीएफएक्स से लेकर एक्टर्स के लुक्स पर बवाल मचा। पहले फिल्म जनवरी 2023 में आने वाली थी अब यह जून 2023 में आएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal