प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्रा का निधन, CM नवीन पटनायक निधन पर शोक जताया

दिग्गज शास्त्रीय नर्तक केलुचरण महापात्रा की पत्नी और प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्रा का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थीं।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि महापात्रा का शनिवार को उनके आवास पर रात 11 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। उनके परिवार में बेटा रतिकांत महापात्र और बहू सुजाता महापात्र हैं। दोनों ही ओडिसी कलाकार हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया और ओडिसी नृत्य के प्रचार में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुरी के स्वर्गद्वार में महापात्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है.

पुरी में 1947 में अन्नपूर्णा थिएटर से बहुत कम उम्र में अपने नृत्य करियर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मीप्रिया कटक में अन्नपूर्णा थिएटर-बी में केलुचरण महापात्र से मिलीं। ओडिसी और गोटिपुआ नृत्य कलाओं में निपुण केलुचरण उस समय थिएटर में तबला बजाते थे।

उनके परिवार में बेटा रतिकांत महापात्र और बहू सुजाता महापात्र हैं. दोनों ही ओडिसी कलाकार हैं. पुरी में 1947 में अन्नपूर्णा थिएटर से बहुत कम उम्र में अपने नृत्य करियर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मीप्रिया कटक में अन्नपूर्णा थिएटर-बी में केलुचरण महापात्र से मिलीं थीं.

ओडिसी और गोटिपुआ नृत्य कलाओं में निपुण केलुचरण उस समय थिएटर में तबला बजाते थे. दोनों ने 1947 में शादी की थी. बाद में लक्ष्मीप्रिया ने अपना पेशा छोड़ दिया था. उन्होंने चार ओडिसी फिल्मों में भी अभिनय किया है.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com