पैसा नहीं टिकता आपके पास, घर में तो नहीं छिपी है वजह

घर में पैसा आने के बाद ठहरता नहीं है या फिर आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ रहे हैं। मेहनत से किए गए कार्यों में भी सफलता नहीं मिल रही। अगर ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाएं। इस सबके पीछे वजह घर में नकारात्मकत ऊर्जा का वास हो सकता है। वास्तु में बताए गए आसान से उपायों से हम घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर दरिद्रता को भी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।  

ध्यान रखें कि टूटी हुई कंघी से बाल संवारने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में दरिद्रता आती है। घर में कूड़ा-कचरा रखना वास्तु दोष को बढ़ाता है। घर या प्रतिष्ठान में तिजोरी के पास कभी झाड़ू न रखें। घर या दुकान की कोई भी अलमारी टूटी हुई नहीं होना चाहिए। टूटी अलमारी पैसों के नुकसान का कारण बनती है। जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां माता लक्ष्मी स्थायी निवास करती हैं।

बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे को अनावश्यक खुला न रखें। ऐसा करने से पैसों का नुकसान होता है। भूलकर भी रसोईघर में दवाइयां न रखें। ऐसा करने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। फर्नीचर में टूट-फूट अशुभ मानी जाती है। कभी भी श्मशान में हंसना नहीं चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। गुरुवार को झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। घर में तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक अवश्य जलाएं। सोने वाले कमरे में झूठे बर्तन ना रखें। घर से मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें। घर के रसोईघर में बिना स्नान किए प्रवेश न करें। भोजन का पहला हिस्सा भगवान और गाय को समर्पित करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com