9.हाथों पर ध्यान

महिलाओं से मिलने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा ध्यान दें क्योंकि जब आप उनसे मिलते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं तो उनकी नजर आपके हाथों पर भी जाती है। अगर आपके हाथ गंदे होंगे तो इससे गलत इंप्रेसन पड़ेगा। ऐसे में वह नहीं चाहेगी कि आप उसे छुएं या उससे ​हाथ मिलाएं।

10. आत्मविश्वास

महिलाएं पुरुषों से बात करते समय उनके आत्मविश्वास को परखती हैं। अगर आप उनसे बात करने में संकोच करेंगे या नजरें मिलाकर जवाब नहीं दे पाएंगे तो वे समझ जाएंगी कि आपमें आत्मविश्वास की कमी है। अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए लड़कियों से बिना डरे बात करें।