मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात की और राष्ट्रपति से मुलाकात समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। मान राष्ट्रपति से आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के संदर्भ में बात करेंगे।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि 15 लोगों को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किया जा रहा है, इनमें से 11 पंजाबी हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। दो तेलंगाना के, एक उत्तराखंड और एक हरियाणा का है। ऑस्ट्रेलिया में इन लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप है, जिस वजह से ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन्हें वापस भेज रही है।
सीएम ने कहा कि आज शाम को भाखड़ा बांध से 21000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई के लिए एक से 3 मई तक विभिन्न जिलों के नहरों में पानी पहुंच जाएगा। जालंधर में आप की बैठक पर मान ने कहा कि केवल पार्टी के पर्यवेक्षकों की बैठक है। रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम मान ने कहा कि पंजाब की टीम केंद्रीय एजेंसी के संपर्क में है और जांच चल रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal