पर्ल वी पुरी पर लगे रेप के आरोप से भड़कीं अनीता, कहा- सब झूठ है….

टीवी इंडस्ट्री से इन दिनों कई चौकाने वाली खबरें आ रहीं हैं। अभी बीते दिनों ही एक खबर आई है कि नागिन 3 के लीड एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जी हाँ, और अब इस समय उनसे थाने में पूछताछ चल रही है। जैसे ही पर्ल की गिरफ्तारी की खबर सामने आई वैसे ही टीवी सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई सेलेब्स तो शॉक्ड हैं और अपनी प्रतिक्रिया में इस खबर को गलत बता रहे हैं।

अब इन सभी के बीच पर्ल की को-स्टार रहीं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने एक्टर का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पर्ल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- ”सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।”

आप देख सकते हैं अनीता ने अपनी पोस्ट के साथ #ISTANDWITHPEARL शेयर किया है। अब इस समय पर्ल के फैंस इस हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। कई फैंस का यह कहना है कि उन्हें अपने फेवरेट एक्टर पर भरोसा है ये खबरें जो भी फैलाई जा रही हैं वो गलत है। आप सभी को बता दें कि अनीता हसनंदानी और पर्ल ने नागिन 3 में साथ काम किया था। वहीँ शो में सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना भी लीड रोल में थे। आपको याद हो तो पर्ल की इस शो की स्टारकास्ट के साथ अच्छी बॉन्डिंग है और शो के सेट से सभी के फोटोज और वीडियो सामने आते रहते थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com