प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी (Milena Salvini) का निधन हो गया है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि 26 जनवरी को ही पद्मश्री से सम्मानित मिलिना साल्विनी ने दुनिया को अलविदा कहा। ऐसे में उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि मिलिना साल्विनी को श्रद्धांजलि देने वालों की लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। जी दरअसल PM मोदी ने भी साल्विनी को याद करते हुए ट्वीट कर शोक जाहिर किया है। आप देख सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नृत्य की इस विधा को फ्रांस में लोकप्रिय बनाने के मिलिना के प्रयासों को याद किया और ट्वीट किया।

जी दरअसल PM मोदी ने ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ आप सभी को बता दें कि उनके अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी मिलिना साल्विनी के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है।
जी दरअसल वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सुश्री मिलिना साल्विनी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। कथकली की प्रतिपादक, सुश्री मिलिना साल्विनी ने फ्रांस में चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय नृत्य और संगीत को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उसकी आत्मा को शांति मिले.’ आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि मिलिना साल्विनी का जन्म इटली में हुआ था। वो फ्रांस की नागरिक थी। जी हाँ और अभिनय कला के क्षेत्र में साल्विनी के महती योगदान को लेकर उन्हें भारत सरकार की ओर से साल 2019 में पद्मश्री सम्मान दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal