पंजाब विधानसभा: पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी

पंजाब सरकार ने आज मजदूर दिवस पर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाॅकआउट कर दिया है।

इस दाैरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया। इसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों शामिल हैं। मान ने कहा कि यह मजदूर दिवस पर उनके लिए तोहफा है। 2013 से दो सरकारें चली गई है, लेकिन मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

सीएम करेंगे शुकराना यात्रा
बेअदबी के खिलाफ बिल लागू होने के बाद सीएम भगवंत मान की तरफ से शुकराना यात्रा शुरू की जाएगी। छह से लेकर 9 मई तक यह यात्रा चलेगी। सीएम पहले श्री आनंदपुर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और फिर दमदमा साहिब और फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होंगे।

बाजवा ने की नियमित सत्र बुलाने की मांग
सदन की शुरुआत पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना चाहिए। हर बार विशेष सत्र बुला लिया जाता है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकलता है। अब तक आठ सत्र हो चुके हैं। न तो प्रश्नकाल रखा गया है और न ही शून्यकाल दिया जा रहा है। विधायकों को बात रखने का समय नहीं मिल रहा है, क्योंकि कई मुद्दे हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि विशेष सत्र पर सवाल उठाना गलत है। पिछले सत्र के दौरान बेअदबी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था जो राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हो गया। जब कांग्रेस इस पर एतराज जाता रही थी कि राष्ट्रपति को भेजना पड़ेगा। मानसून सत्र के दौरान पूरा टाइम देंगे, जितना समय चाहिए होगा तो आपको उस विधानसभा सत्र के दौरान देंगे।

कांग्रेस विधायक खैरा के मोबाइल इस्तेमाल करने पर सीएम मान ने एतराज जताया है। मान ने कहा कि मई दिवस पर प्रस्ताव पेश किया जा रहा है और यह मोबाइल से लगे हुए हैं। इस लेकर हंगामा हुआ। खैरा ने बात रखने इजाजत मांगी। इस पार हरपाल चीमा ने कहा कि इनका हमेशा व्यवहार सदन में ठीक नहीं रहा है। यह सदन में सही रूप से बैठते नहीं हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सीएम पर आरोप के बाद हंगामा
वहीं कांग्रेस विधायकों ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि एक स्टेड हेड पर इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं। एल्कोमीटर मंगवाकर सभी सदस्यों का टेस्ट करवाया जाना चाहिए। इसे लेकर पक्ष विपक्ष में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल के बीच में आ गए।

कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर आप विधायकों ने विरोध किया। स्पीकर ने कहा कि किसी भी सदस्य के खिलाफ ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं की जाए। जो सदस्य ऐसा करेगा, उसे नेम करना पड़ेगा। कांग्रेस विधायकों ने इस बीच नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

पंजाब भाजपा अलग से सत्र चला रही
भाजपा शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के सामांतर अपना अलग सत्र जनता दी विधानसभा चला रही है। सत्र चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-37 में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ माैजूद हैं।

भाजपा का दावा-कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों का हुआ अपमान
पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दावा किया कि शुक्रवार को पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्य सचिव को भी नहीं बख्शा गया। जाखड़ ने कहा कि अगर सरकार मदहोश अवस्था में विधानसभा में आती है, तो यह विधानसभा का अपमान है। डोप टेस्ट दूर की बात है, लेकिन मेरा मानना है कि सत्तापक्ष के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट करवाएं या न करवाएं, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाएं या न करवाएं, लेकिन पंजाब विधानसभा के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट जरूर होना चाहिए।

कांग्रेस मजदूरों की विरोधी
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस का मजदूरों के साथ पहले से ही विरोध रहा है। यह कोई न कोई बहाना बनाकर वॉकआउट कर जाते हैं।

मान ने कहा कि मजदूर के बारे बड़ा कुछ लिखा गया है। काफी बार सदन में भी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। अगर मजदूरों के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दी जाए तो बदलाव आ सकता है।

जेईई मेन्स में जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, मैं उनसे मिला था। इन बच्चों को साल पहले जेईई के बारे में पता तक नहीं था, लेकिन अब उनका आत्मविश्वास देखने वाला था। सभी ने ही कहा कि उनके पिता मजदूर हैं। जब ये बच्चे पढ़ेंगे, तब इनके घरों की तस्वीर बदलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com