पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। कल रात से कई इलाकों में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जबकि आज (रविवार) के लिए मौसम विभाग ने तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है जबकि 23 जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री से 19.4 डिग्री के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान मोहाली में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ में तापमान 18.9 डिग्री रहा। हालांकि, शनिवार को गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।
फसलों के लिए बारिश अच्छी
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ठंड फसलों के लिए अच्छी है। बारिश विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। ऐसे में उत्पादन भी अच्छा होने की संभावना है। सीमित वर्षा सरसों, गाजर, पालक और मटर की सब्जियों के लिए अच्छी है। लेकिन अगर कोहरा जमा हो जाए तो यह इन फसलों के लिए हानिकारक है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal