पंजाब में मुफ्त गेहूं लेने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से संबंधित कुल 4,40,672 राशन कार्ड धारक परिवारों में से 1,53,456 परिवारों को उनके हिस्से की गेहूं बांटकर 35 फीसदी तक काम निपटा लिया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय दौरान लुधियाना जिले में 1602 राशन डिपो होल्डरों की मार्फत 4,40,672 लाभ पात्र परिवारों के 1,66,2310 मैंबरों को 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक के तीन महीनों की फ्री गेहूं बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यहां बताना अनिवार्य होगा कि”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत प्रत्येक लाभपात्र परिवार को प्रति महीना 5 किलोग्राम के हिसाब से 3 महीने की 15 किलो गेहूं बिल्कुल फ्री मुहैया करवाई जा रही है जिसके लिए सरकार द्वारा आखिरी समय सीमा 31 मार्च तक निर्धारित की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लुधियाना जिले में बसे राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25159 मैट्रिक टन गेहूं का कोटा जारी किया गया है।

कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से जुड़े प्रत्येक लाभपात्र परिवार को अपने हिस्से की बनती गेहूं का लाभ लेने के लिए नजदीकी राशन डिपो पर पहुंचने की अपील की है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक राशन डिपो पर 31 मार्च तक राशन कार्ड धारकों को गेहूं बांटने का काम किया जाएगा। ऐसे में जो परिवार निर्धारित समय तक अपनी गेहूं लेने के लिए राशन डिपो पर नहीं पहुंचेगा उन परिवारों को बाद में गेहूं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए सभी परिवारों को अपील की जाती है कि वह जल्द गेहूं प्राप्त करें क्योंकि योजना से जुड़े अधिकतर परिवार ऐसे भी हैं जो कि दिन भर कड़ी मेहनत मजदूरी करने के बाद बड़ी मुश्किल के साथ अपने परिवारों और बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं और ऐसे परिवार सरकार की इस बहुमूल्य योजना पर निर्भर रहते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com