पंजाब में मानसून हुआ कमजोर: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हल्की बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार 23 अगस्त को पंजाब में कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ रही है, लेकिन उत्तरी और हिमाचल सीमा से सटे जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। जिलेवार पूर्वानुमान के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फिरोजपुर, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मालवा क्षेत्र (मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा) में बारिश के आसार कम हैं। यहां एक-दो स्थानों पर ही हल्की बौछारें संभव हैं।

न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता अधिक रहने से उमस महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां और कमजोर पड़ने की संभावना है। 24-25 अगस्त को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।

ट्राइसिटी में हुई हल्की बारिश
वहीं, रविवार को ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ट्राइसिटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई थी।

इसी के अनुरूप शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश से उमस में कुछ राहत मिली है। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com