पंजाब में भीषण गर्मी का असर: 25 मई से बदला स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय

पंजाब में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेशवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए सोमवार, 25 मई से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है।

अब इस समय खुलेंगे स्कूल और दफ्तर
नए आदेशों के अनुसार, 25 मई से सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे तक काम करेंगे। यह नया शेड्यूल स्कूलों की सभी कक्षाओं पर समान रूप से लागू होगा।

स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता
मई के अंतिम दिनों में सूरज के तीखे तेवर और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि दोपहर की पीक गर्मी से पहले ही बच्चों की छुट्टी हो सके और वे सुरक्षित अपने घर पहुमच सकें। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों को भी इस तपती गर्मी में आवाजाही के दौरान राहत मिलेगी।

प्रशासन को सख्ती से पालन के निर्देश
यह नया टाइम-टेबल सोमवार से पूरी तरह प्रभाव में आ जाएगा। शिक्षा विभाग और सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करवाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com