पंजाब में बरसात जारी: जालंधर में सुबह झमाझम, रात का पारा 1.3 डिग्री गिरा

मौसम विभाग ने आज और अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

पंजाब में बरसात का दाैर जारी है। जालंधर में सुबह तेज बरसात हुई। वहीं कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आज और अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 39.9 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज हुआ।

अमृतसर का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का 32.0 डिग्री (सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 34.9 डिग्री, फाजिल्का का 38.1 डिग्री, फिरोजपुर का 35.3 डिग्री, होशियारपुुर का 33.8 डिग्री, रूपनगर का 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.0 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री, लुधियाना का 25.0 डिग्री, पटियाला का 23.8 डिग्री, पठानकोट का 26.5 डिग्री, बठिंडा का 28.3 डिग्री, फाजिल्का का 27.7 डिग्री, फिरोजपुर का 26.4 डिग्री और रूपनगर का 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com