पंजाब के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने माफ किए 518 करोड़ के बिल

पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगी पूरी पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को अब केवल मूल बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इसके तहत 25 प्रतिशत राशि तत्काल जमा करवानी होगी, जबकि शेष 75 प्रतिशत एक साल के भीतर दो आसान किस्तों में चुकाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस फैसले से प्रदेश के 24 लाख से अधिक परिवारों को करीब 518 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा बकाया बिलों के कारण काटे गए बिजली कनेक्शन भी दोबारा बहाल किए जाएंगे। मान ने कहा कि उनकी सरकार आम लोगों की सरकार है और जनता को आर्थिक राहत देना उसकी प्राथमिकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com