देवास के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा दीपावली उत्सव संपन्न

देवास शहर के शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों से चल रहे भव्य दीपावली उत्सव का बीती रात विधि-विधान के साथ समापन हुआ। दीपावली के अवसर पर मंदिर को करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छह दिनों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता महालक्ष्मी के दर्शन के साथ इस अनूठी सजावट को निहारा।

बता दें कि मंदिर की सजावट में 100 और 500 रुपये के नोटों के साथ सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही 101 विदेशी मुद्राओं को भी शामिल किया गया था। दीपावली के छह दिनों तक मंदिर में उत्सवी माहौल बना रहा। प्रतिदिन श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर की सजावट को देखने के लिए शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों और विदेशी मुद्राओं से सजे मंदिर को देखकर श्रद्धालु आकर्षित हुए। मंदिर की यह अनूठी सजावट शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

मंदिर के विमल शर्मा ने बताया कि दीपावली उत्सव के दौरान जिन श्रद्धालुओं और दानदाताओं ने सजावट के लिए नकदी एवं आभूषण उपलब्ध कराए थे, उत्सव के समापन के बाद उनकी पूरी राशि और आभूषण संबंधित दानदाताओं को वापस लौटा दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी दानदाताओं को प्रसाद स्वरूप कुबेर की पोटली भी भेंट की जाएगी।

छह दिनी उत्सव का हुआ समापन भक्तों की रही भीड़
छह दिनों तक आस्था, भक्ति और भव्य सजावट से सराबोर रहे इस दीपावली उत्सव का बीती रात समापन हुआ। मंदिर प्रबंधन की ओर से उत्सव में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com