पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और ठंड अब जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के 19 जिलों में आज कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 8 जिलों में बारिश की संभावना है।
बता दें कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 8 व 9 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के बाद पंजाब सहित अन्य मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। यहां तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल शहरों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग द्वारा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, मुक्तसर, फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, बरनाला, एस.ए.एस. नगर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब के साथ-साथ चंडीगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, एस.ए.एस. नगर और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal