पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक सफल संयुक्त अभियान में राजस्थान के दो शूटर्स को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों फिरोजपुर के मखू इलाके में हुई गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर यह सुनियोजित ऑपरेशन अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से एक बेरेटा .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इन पर जबरन वसूली, लूटपाट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
राजस्थान पुलिस ने इन दोनों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। मखू पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए फिरोजपुर लाया जा रहा है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal