निर्माता बोनी कपूर साइबर धोखाधड़ी के हुए शिकार, क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये ट्रांसफर

मशहूर निर्माता बोनी कपूर साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर करीब 4 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। 25 मई को मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के मुताबिक, 9 फरवरी को बोनी कपूर के खाते से पांच फर्जी लेन-देन किए गए और 3.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बोनी कपूर को इसका पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की।

गुरुग्राम की कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर


निर्माता ने पुलिस को बताया कि उनसे किसी ने क्रेडिट कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी और न ही उन्हें इस बारे में कोई फोन आया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बोनी कपूर के कार्ड के उपयोग के दौरान किसी ने उनका डेटा हासिल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के कार्ड से गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

आने वाली फिल्म


बोनी कपूर बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। उनकी प्रोड्यूस की हुई आने वाली फिल्म ‘मैदान’ है। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा बोनी कपूर एक्टिंग के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले हैं। वह लव रंजन की फिल्म में दिखेंगे। इसमें रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया हैं। इसका नाम अभी  तय नहीं है।

दोनों बेटियां एक्टिंग में सक्रिय


दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। जाह्नवी आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वहीं खुशी फिल्म द आर्चीज से जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com