ना मावा, ना चीनी, ना गैस जलाना! सावन में खाएं भुने चने की ‘सुपर-हेल्दी’ बर्फी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

सावन तीज-त्योहार वाला मौसम है और इस मौसम में घेवर और मिठाइयां बड़े चाव से खाई जाती हैं। वहीं जो लोग एक सख्त डाइट फॉलो कर रहे हैं या अपनी सेहत से खिलवाड़ नहीं करना चाहते, उन्हें अक्सर इन मिठाइयों से परहेज करना पड़ता है।

ऐसे में आइए आपको मिठाई बनाने का हेल्दी तरीका बताते हैं, जो प्रोटीन रिच होने के साथ-साथ आपकी मीठे के क्रेविंग को भी शांत करेगी। हम बात कर रहे हैं भुने हुए चने से बनने वाली बर्फी की जिसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बिना गैस जलाए फटाफट तैयार किया जा सकता है।

भुने चने की हेल्दी बर्फी
भुने चने से बनी यह बर्फी प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

सामग्री
300-400 ग्राम भुने हुए चने

1 कप नारियल का बुरादा

1/2 कप बादाम और काजू

2 चम्मच शहद या 15-20 मीडियम साइज खजूर

1/2 कप देसी घी

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1/2 कप पानी या दूध

1 कप दूध पाउडर

विधि
बर्फी बनाने के लिए भुने हुए चने के छिलके उतारकर अलग बर्तन में रख लें।

इसके बाद चने मिक्सर ग्राइन्डर में डालकर दरदरा पीस लेना है।

अगर आप शुगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो नेचुरल शुगर बनाएं।

इसके लिए 2 चम्मच शहद बर्फी में डाला जा सकता है या फिर खजूर से शुगर तैयार की जा सकती है।

खजूर की गुठली निकालकर उसे मिक्सी में ग्राइन्ड कर लें।

चने के मिश्रण में दूध का पाउडर, घी, पानी और नारियल का बुरादा मिक्स कर लेना है।

मिश्रण में मिठास के लिए शहद या खजूर का मिश्रण अच्छे से मिलाएं।

सबसे आखिर में इलायची पाउडर भी डालें।

मिश्रण को थाली में डालकर ठंडा कर लें।

इसके बाद काजू-बादाम भी मिक्स करें।

बर्फी के मिश्रण को ट्रे में डालें और 2-3 घंटे के लिए अलग रख दें।

चाहे तो इसकी पतली और लंबी आटे जैसी लोई बनाकर गोलाई में काट सकते हैं।

तैयार है आपकी बिना गैस जलाए बनने वाली भुने हुए चने की बर्फी।

चने की बर्फी के फायदे
भुने हुए चने प्रोटीन के साथ-साथी फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होते हैं। वहीं ये बर्फी आर्टिफिशियल शुगर से भी फ्री है जो डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने वालों के लिए एक परफेक्ट मिठाई हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com