नाश्ते की बोरियत चुटकी में दूर! ट्राई करें कैल्शियम-प्रोटीन का सुपर ब्रेकफास्ट ‘रागी थालीपीठ’

सुबह का आधा समय में तो यह सोचने में बीत जाता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए, यह कहानी हर घर की है। ऐसे में अगर आप वही रोज-रोज के परांठे, पोहे या चीला खाकर ऊब चुके हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और बनाएं महराष्ट्र की खास डिश रागी थालीपीठ। कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह रागी का नाश्ता स्वाद में भी एकदम लाजवाब है।

रागी थालीपीठ रेसिपी
महाराष्ट्र में रागी से बनी थालीपीठ एक मल्टीग्रेन नमकीन परांठा है, जिसका स्वाद नॉर्मल परांठे से एकदम अलग होता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

सामग्री
1 कप रागी का आटा

1/2 चावल का आटा

1/4 कप बेसन का आटा

1/4 गेहूं का आटा

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

2 बारीक कटी हरी मिर्च

2 छोटी बारीक कटी प्याज

1/4 चम्मच अजवाइन

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

1/2 चम्मच धनिया पाउडर

1/2 चम्मच हल्दी

1 कप पानी

2 छोटे चम्मच तिल

3-4 बड़े चम्मच तेल

2 बड़े चम्मच धनिया

स्वादानुसार नमक

विधि
रागी थालपीठ बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में रागी, बेसन, गेहूं और चावल का आटा मिक्स करें।

फिर इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, जीरा, अजवाइन, तिल, प्याज और स्वादानुसार नमक डालें।

इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

इस आटे में 1 से 1.5 पानी डालकर आटा गूंध लेना है।

ध्यान रहे कि आटा नरम होना चाहिए।

अब थालीपीठ बनाने के लिए बटर पेपर या गीला कपड़ा लेना है।

छोटे से आकार की लोई बनाएं और उसे बटर पेपर पर रखकर हाथ से थपथपाना शुरू करें।

बता दें कि थालीपीठ बनाने के लिए पारंपरिक तरीके में गीले कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है।

हाथ से दबाते हुए लोई को जितना पतला हो सके करते जाना है।

बस चपटा करते समय उसमें दरारे नहीं पड़नी चाहिए।

इसके बीच में छोटे-छोटे छेद कर दें, इससे थालीपीठ तेल सोख लेती है और जल्दी तैयार होती है।

अगले स्टेप में बटर पेपर को तवे के सामने लाकर धीरे से पलट देना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com