नालंदा में सीएम नीतीश कुमार ने 12वीं पुण्‍यतिथि पर पैतृक गांव में मां प्रतिमा पर की पुष्‍पांजलि

हरनौत (नालंदा), माता स्‍व परमेश्‍वरी देवी की 12वीं पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित करने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा स्थित अपने पैतृक घर हरनौत प्रखंड के कल्‍याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्‍होंने वैद्य रामलखन सिंह स्‍मृति वाटिका में सबसे पहले अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि की। इसके बाद घर के पास स्थित तालाब का जायजा लिया। फिर अपने घर चले गए। नीतीश कुमार सीधे किसी से मिलने से बचते रहे। यहां फरियाद लेकर कई लोग उनसे मिलने पहुंचे। उनके आवेदन एक अधिकारी ने संग्रह किए। सीएम के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार एवं बड़े भाई सतीश कुमार समेत अन्‍य लोग भी थे। कुछ देर रुकने के बाद सीएम वहां से पटना के लिए रवाना हो गए। 

एक घंटा तक अपने गांव में रुके सीएम 

सीएम के आगमन को लेकर वाटिका को फूल मालाओं से सजाया गया था। दीवार एवं एवं फर्श पर रंग- रोगन किया गया। ग्राम देवी मंदिर को भी सजाया गया। तालाब की सफाई की गई। वाटिका के बगल में पंडाल बनाया गया। भजन-कीर्तन का आयोजन कराया गया था।  करीब 11 बजे दिन में सीएम का काफिला गांव पहुंचा। यहां वे सबसे पहले रामलखन सिंह स्‍मृति वाटिका पहुंचे। माता की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इसके बाद पिता कविराज राम‍लखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्‍प चढ़ाए। वहीं बगल में स्थित धर्मपत्‍नी स्‍व. मंजू सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। यहां माल्यार्पण कर वाटिका से बाहर निकल गए। इससे पहले उन्‍होंने ग्राम देवी मंदिर में पूजा की और राजय की सुख-शांति एवं समृद्ध‍ि की प्रार्थना की। वाटिका से निकलने के बाद उन्होंंने घर का रुख किया। इसकी उम्मीद सुरक्षा अधिकारियों को भी नहीं थी। घर पहुंचने के बाद उन्‍होंने बैठ कर चाय पी। आसपास का जायजा भी लिया। नए बने गोशाले को देखा। एक घंटे से कुछ ज्‍यादा समय सीएम ने गांव में बिताए। परिवार के लोगों से बातचीत की। अधिकारियों को निर्देश देकर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट में वे प्रस्थान कर गए।

माता की प्रतिमा के समक्ष भावुक नजर आए सीएम 

माता की 12वीं पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सीएम काफी भावुक दिखे। उन्‍होंने पुष्‍पांजलि के बाद माता की प्रतिमा शीश नवाया। बताया जाता है कि सीएम के आने का कार्यक्रम अचानक बना। उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, प्रेम मुखिया, एमएलसी ललन सराफ आदि भी ािेािे। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com