द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुए एक समुद्री जहाज का 75 फुट लंबा ठोस हिस्सा वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। यह जहाज पनडुब्बियों की निगरानी के दौरान हुए धमाके में क्षतिग्रस्त हो गया था। तभी से इसकी खोज की जा रही थी। धमाके के बाद 71 अमेरिकी नौसैनिक भी लापता हो गए थे। लगभग 75 वर्ष पहले अमेरिकी सेना का यह विध्वंसक जहाज किस्का के एल्युटियन द्वीप के समीप र्बेंरग समुद्र की अंधेरी सतह में कहीं गुम हुआ था।
अमेरिकी नौसेना के पूर्व रीयर एडमिरल और यूएस नेशनल ओसिएनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के प्रभारी टिम गैलोडेट का का कहना है कि इतिहास के अब तक सबसे कम जाने गए अध्याय पर प्रकाश डालने की दिशा में ये महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ अभूतपूर्व बलिदान देने वाले इन नौसेनिकों का सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि जहाज अलास्का टाइम जोन के अनुसार देर रात करीब 1:50 बजे पेट्रोलिंग पर था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal