दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, एक को शराब पिलाई दूसरी का अपहरण किया

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक वारदात में दो आरोपितों ने किशोरी का अपहरण कर पहले उसे शराब पिलाई फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे मामले में तीन आरोपित छात्रा का अपहरण कर उसे गन्ने के खेत में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत दस्तमपुर गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर सामुहिक दष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने उसे अपहृत किया था। दुष्कर्म करने से पहले दोनों ने किशोरी को जबरन शराब भी पिलाई। आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com