नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 के खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार चार खिलाड़ियों को खेल के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ चार खिलाड़ियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया हो। 
खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी
- पीवी सिंधु
- साक्षी मलिक
- दीपा करमाकर
- जीतू राय
आपको बताते चलें कि पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल हासिल किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। वहीं साक्षी मलिक ने 58 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा दीपा कर्मकार ने जिमनास्टिक की सबसे कठिन प्रॉडुनोवा स्पर्द्धा में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि वो पदक तो नहीं जीत सकीं लेकिन उन्होंने देश का दिल जरूर जीत लिया।
अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी
- शिवा थापा
- रजत चौहान
- ललिता बाबर
- अपूर्वी चंदेला
- अजिंक्य रहाणे
- सौम्यजीत घोष
- सौरव कोठारी
- रघुनाथ वीआर
- अमित कुमार
- गुरप्रीत सिंह
- सुब्रता पॉल
- रानी
- संदीप सिंह
- वीरेंद्र सिंह
- विनेश
- बिश्वेश्वर नंदी
- प्रदीप कुमार
- महावीर
- नागापुरी रमेश
- सागरमल दयाल
- राजकुमार शर्मा
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal