NEW DELHI: इस 15 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की आजादी की 70वीं सालगिरह पर दोनों देशों के सिंगर दोनों देशों के राष्ट्रगान को मिल-जुलकर गा रहे हैं। दोनों ने राष्ट्रगान का ‘मैशअप’ तैयार किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
देखे विडियो: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा युवक का जज्बा, सीने पर बुजुर्ग को खड़ा करके…
इस मैशअप का मकसद दोनों देशों के बीच की कटुता को भूलाकर वापस एक होने का कामना करना है। इस राष्ट्रगान को शांति समर्थक फेसबुक ग्रुप ‘वॉइस ऑफ़ राम’ ने इसे शेयर किया, जहां इसे तीन लाख से ज़्यादा बार देखा और करीब साढ़े आठ हज़ार बार साझा किया जा चुका है। आप भी देखिए एक नजर एक गाना, यकीं मानिए सुकून देगा।
वॉइस ऑफ़ राम’ नामी ये म्यूजिकल बैंड भारत और पाकिस्तान के दरम्यान दोस्ताना ताल्लुकात के एक उम्मीद की किरण है। इस वीडियो की शुरुआत इन शब्दों के साथ शुरू होता है, ‘जब हम अपनी सीमाएं कला के लिए खोलते हैं तो शांति भी साथ ही आती है।’
कला में ही शांति छिपी है। प्यार औऱ अमन में ही शांति छिपी है। ये वीडियो बस एक ही बात करता है और वो है शांति। पाकिस्तान की डॉन अखबार में भी इसकी खुलकर तारीफ की है। भारत में भी इसे शांति के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal