पानी में जहाज चलाने की बात की जाए तो भारतीय नाविकों का नाम जरूर लिया जाता है, क्योंकि दुनिया में नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर भारत है।
BIMCO-ICS सीफेयरर वर्कफोर्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, दुनिया भर में समुद्री कर्मचारियों (सीफेयरर्स) की कुल संख्या में 12.2% हिस्सेदारी के साथ भारत नाविकों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है।
सीफेयरर वर्कफोर्स रिपोर्ट हर पांच साल में प्रकाशित होती है।इस रिपोर्ट को ग्लोबल मैरीटाइम इंडस्ट्री में समुद्री कर्मचारियों की सप्लाई और डिमांड के सबसे भरोसेमंद आकलन के तौर पर देखा जाता है।
दुनिया में नाविकों का सबसे बड़ा सप्लायर कौन?
दुनिया में सबसे ज्यादा नाविक भेजने में जहां भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं फिलीपींस अभी भी दुनिया भर में समुद्री कर्मचारियों का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है। BIMCO-ICS रिपोर्ट सबसे भरोसेमंद है और हर समुद्री देश इसे मानता है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘भारत की ताकत खास तौर पर ऑफिसर कैडर में दिखती है। हम 1.4 लाख से ज्यादा ऑफिसर सप्लाई करते हैं, जो दुनिया के ऑफिसर वर्कफोर्स का 13.4% है। 1.7 लाख रेटिंग्स (सहायक कर्मचारी) मर्चेंट जहाजों पर काम करने वाले ग्लोबल रेटिंग्स का 11.29% हैं।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal