यूँ तो हमने दुनिया में कई कानूनों के बारे में सुना है लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया में कुछ ऐसे भी क़ानून बने हैं जिनको जान कर आप भी भोचक्के रह जायेगे. तो आइये आज हम आपको बताते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही कानून…
1. मैसाच्यूट्स ऐसी जगह से जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। लेकिन उससे अलग खास बात ये है कि वहां रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है।
2. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते है इसके लिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।
3. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।
4. नेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है।
5. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वाशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत: वस्त्र रखना गैरकानूनी है।
6. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।
7. स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।
8. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
9. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
10. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
11. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।
12. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal