देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 57 नई मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 50,027 हो गई।

इसी के साथ महाराष्ट्र कोरोना के कारण 50 हजार से ज्यादा मौत वाला दुनिया का पहला राज्य बन गया।
महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में 39,298 मौत दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र मृतकों की संख्या में अब स्पेन जैसे देश के करीब पहुंच गया है, जहां 51,874 लोग महामारी का शिकार हुए हैं।